जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने डीजे बलजित सिंह को मंगलवार दोपहर बाद रिलीव कर दिया हैं जिसके बाद वे अब राज्य के नए प्रमुख विधि सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे.
डीजे बलजित सिंह राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर कार्यरत थे.
सितंबर के अंतिम सप्ताह में 27 सितंबर को हुए तबादलों के जरिए भरतपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से डीजे बलजीत सिंह का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर किया गया था.
करीब डेढ माह बाद दो दिन पूर्व 15 सितंबर को ही डीजे बलजीतसिंह का दूसरा ट्रांसफर करते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने उन्हे अब राज्य के प्रमुख विधि सचिव के पद पर बड़ी जिम्मेदारी दी हेै.
जिसके बाद डीजे मंगलवार दोपहर को उन्हे राजस्थान हाईकोर्ट से रिलीव कर दिया गया. वे अब डीजे राघवेन्द्र काछवाल की जगह लेंगे, जो अब तक राज्य के प्रमुख विधि सचिव थे.
7 न्यायिक अधिकारियेां के तबादले
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर जिला न्यायाधीश संवर्ग और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के कुल सात न्यायिक अधिकारियों के पदस्थापन एवं तबादला आदेश जारी किए हैं।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार न्यायिक अधिकारी वरुण तलवार का तबादला जोधपुर महानगर की पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 से औद्योगिक ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट, कोटा में किया गया हैं.
न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार ढाबी को भीलवाड़ा पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 से औद्योगिक ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट अजमेर में भेजा गया है.
डीजे देवेंद्र सिंह नागर जोधपुर महानगर स्थित औद्योगिक ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट से जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीग के पद पर लगाया गया है। वे डीजे उपेंद्र शर्मा के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे।
वही डीजे मनीषा चौधरी को बीकानेर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 से औद्योगिक ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट जोधपुर महानगर में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे डीजे देवेंद्र सिंह नागर का स्थान लेंगी।
वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के तीन अधिकारियों के पदस्थापन
हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के तीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.
इसमें कविता सोनी को बीकानेर किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट के पद से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांसवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे अंकित दवे का स्थान लेंगी।
इंद्र सिंह मीणा को जोधपुर महानगर में अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-7 से किशोर न्याय बोर्ड, टोंक में प्रधान मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
गुरजोत सिंह को जयपुर महानगर प्रथम स्थित किशोर न्याय बोर्ड संख्या-1 में प्रधान मजिस्ट्रेट के पद से राजस्थान हाईकोर्ट में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया है।
