जयपुर, 10 सितंबर।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं.
कार निर्माता कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में डिफेक्टिव वाहनों के लिए विज्ञापन और मार्केटिंग करने के मामले में दोनो के खिलाफ भरतपुर में दर्ज कि गयी थी.
राजस्थान हाईकोर्ट ने इस एफआईआर पर फिलहाल रोक लगा दी हैं.
जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने ये आदेश के शाहरूख और दीपिका की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए हैं.
दोनो के अलावा हुंडई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, होल टाइम डायरेक्ट एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग और शोरूम मालिकों को भी राहत मिल गयी हैं.
सुनवाई के दौरान अभिनेता शाहरूख खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े वही राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता आदित्य शर्मा ने पैरवी की.
वही दीपिका पादुकोण और एमडी अनसो किम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने पैरवी की.