टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट में छठी बार बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च अभियान जारी

Rajasthan High Court Receives Sixth Bomb Threat; High Security Search Operation Launched

जयपुर।
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है.

यह छठी बार है जब हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी दी गई है। ताजा धमकी के बाद हाईकोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

हाईकोर्ट प्रशासन ने बम की धमकी को लेकर राज्य के डीजीपी के सूचना दी हैं.

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं.

एहतियातन पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, जिसकी साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है.

ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

इससे पहले भी 31 अक्टूबर, 5, 8, 9, 12 दिसंबर सहित कई बार हाईकोर्ट को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।.

सबसे अधिक लोकप्रिय