टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

दी बार एसोसिएशन जयपुर चुनाव–2025: सोमेश चंद्र शर्मा ने नरपतसिंह को 488 मतो से किया पराजित, देखिए नयी कार्यकारिणी

Somesh Chandra Sharma Elected President of The Bar Association Jaipur, Election Results 2025 Announced

जयपुर, 13 दिसंबर

देश की सबसे बड़ी बार मानी जाने वाली दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव–2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरपत सिंह तंवर को 488 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की.

वहीं महासचिव पद पर उमेश चौधरी ने 62 मतों के अंतर से विजय हासिल की.

उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर मोनिका अभिमन्यु यदुवंशी और नरेश कुमार सेन विजयी घोषित किए गए।

शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 4599 मतदाताओं में से 4119 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिससे लगभग 90 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.

शनिवार सुबह 10 बजे से सेशन कोर्ट, बनीपार्क परिसर स्थित सतीशचंद्र सभागार में लेक्ट्रॉनिक मशीनों के माध्यम से मतगणना की गई.

मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद्र शर्मा बढ़त बनाए हुए थे, जो अंत तक कायम रही.

इस चुनाव में 21 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा.

उपाध्यक्ष पद पर मोनिका अभिमन्यु यदुवंशी ने सर्वाधिक 1970 मत प्राप्त कर उल्लेखनीय जीत दर्ज की।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत शर्मा,

संयुक्त सचिव पद पर मनीष कुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव के पद पर रितुराज सोलंकी, उपकोषाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र कुमार पहाड़िया और सांस्कृतिक सचिव के पद पर मनोज कुमार ने जीत दर्ज की.

कार्यकारिणी सदस्य (12 पद)

दी बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों पर एडवोकेट
श्रवण सिंह, अंजना जयसवाल, मंगल चंद शर्मा, रूपचंद वर्मा, प्रताप सिंह खंगारोत, दिगंबर सिंह सिनसिनवार, आकाश कपूर, आशुतोष शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, गिरधारी लाल सैनी, अंशुल कौशिक और सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने जीत दर्ज की.

चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी सत्यवान सिंह शेखावत, रोहिताश भास्कर और अनिल गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए करीब 250 अधिवक्ताओं की टीम तैनात की गई थी और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परिणाम घोषित होते ही कोर्ट परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को कंधों पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। पुस्तकालय सचिव पद पर विजयी रितुराज सोलंकी ने समर्थकों के साथ भांगड़ा कर खुशी जाहिर की।

सबसे अधिक लोकप्रिय