टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

फालोदी सड़क हादसे पर Supreme Court ने लिया स्वप्रेणा प्रसंज्ञान, 10 नवंबर को होगी सुनवाई

Supreme Court takes suo motu cognizance of Phalodi accident; hearing on November 11

नई दिल्ली, 8 नवबंर

राजस्थान के फालोदी में श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर और ट्रेलर की टक्कर में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले पर अब Supreme Court ने स्वतः संज्ञान (suo motu cognizance) लिया है.

Supreme Courtने इस गंभीर सड़क दुर्घटना को जनहित का मामला मानते हुए स्वतः संज्ञान में दर्ज किया है.

मामले की सुनवाई 10 नवंबर 2025 को तय की गई है.

यह मामला कोर्ट नंबर 4 में आइटम नंबर 29 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जहां इसकी सुनवाई माननीय जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Supreme Court इस दुर्घटना को केवल एक सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, वाहन संचालन और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए स्वप्रेणा प्रसंज्ञान दायर किया हैं.

हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत

गौरतलब है कि 2 नवंबर को जोधपुर के सुरसागर इलाके के माली समाज के श्रद्धालु बीकानेर के कोलायत मंदिर से लौट रहे थे.

भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुईं.

बापिणी क्षेत्र के मतोड़ा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

सभी यात्री जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले थे और देवउठनी एकादशी पर कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम के दर्शन से लौट रहे थे.

हादसे में चार बच्चे, दस महिलाएं और ड्राइवर की मौत हुई.

सीएम और पीएम ने जताया था शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की थी.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे.

सबसे अधिक लोकप्रिय