टॉप स्टोरी

‘तलाक के बाद पिता की सहमति नहीं होने पर भी नहीं रोक सकते बच्चे का पासपोर्ट’, हाईकोर्ट का पासपोर्ट अथॉरिटी को तुरंत पासपोर्ट जारी करने का आदेश; कहा- बच्चे का भविष्य किसी एक अभिभावक की इच्छा पर निर्भर नहीं

चर्चित खबरें

क्या जस्टिस अजय रस्तोगी होंगे राजस्थान के अगले लोकायुक्त? न्यायिक गलियारों में तेज़ हुई चर्चाएं

Will Justice Ajay Rastogi Be the Next Lokayukta of Rajasthan? Buzz Grows in Legal Circles

जयपुर। राजस्थान के लोकायुक्त पद को लेकर इन दिनों एक बड़ा सवाल न्यायिक और राजनीतिक गलियारों में तेजी से गूंज रहा है-क्या सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी को इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है?

इस संभावित नियुक्ति को लेकर न सिर्फ प्रदेश बल्कि देशभर के कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इस विषय ने अचानक जोर पकड़ा है।

सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ पत्रकार की पोस्ट के बाद यह चर्चा और अधिक तेज हो गई, जिसके बाद कानूनी समुदाय में हलचल मच गई। इस संबंध में जब जस्टिस रस्तोगी के करीबी लोगों से बात की गई तो उन्होंने न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही स्पष्ट रूप से इसकी पुष्टि की। ऐसे में सस्पेंस और गहरा हो गया है।

जस्टिस अजय रस्तोगी, जो सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ और सम्मानित न्यायाधीश रह चुके हैं, अपनी निष्पक्षता और सख्त न्यायिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी सरकारी या संवैधानिक पद को स्वीकार करने से पहले ही स्पष्ट इनकार कर दिया था।

बताया जाता है कि देश के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने उन्हें एक बड़े आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन जस्टिस रस्तोगी ने विनम्रता से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

इतना ही नहीं, कई मीडिया इंटरव्यू में भी उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद कोई भी पद स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में अब उनके नाम को लेकर उठ रही चर्चाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं-क्या उन्होंने अपना रुख बदला है या फिर परिस्थितियां बदल चुकी हैं?

सूत्रों की मानें तो हाल ही में जस्टिस रस्तोगी के राजस्थान शिफ्ट होने की खबरों ने इन अटकलों को और बल दिया है।

साथ ही यह भी चर्चा है कि राज्य सरकार के उच्च स्तर से उन्हें लोकायुक्त पद स्वीकार करने के लिए अनुरोध किया गया है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

वर्तमान लोकायुक्त जस्टिस पी.के. लोहरा का कार्यकाल 6 मार्च को ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में राज्य में इस महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति को लेकर सरकार पर दबाव भी बढ़ गया है।

इसी क्रम में राजस्थान के नए लोकायुक्त के तौर पर जस्टिस अजय रस्तोगी का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

राजस्थान में लोकायुक्त का पद लंबे समय से चर्चा में रहा है और इस पद पर नियुक्ति को लेकर सरकार की मंशा भी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।

माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पद पर किसी योग्य और निष्पक्ष व्यक्ति की नियुक्ति कर सकती है। ऐसे में जस्टिस अजय रस्तोगी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

हाल ही में जस्टिस अजय रस्तोगी को आरसीए के लोकपाल के रूप में भी नियुक्ति कि गयी थी.

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जस्टिस रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, जिससे उनकी नियुक्ति की संभावनाओं को खारिज भी नहीं किया जा सकता।

फिलहाल, स्थिति पूरी तरह से अटकलों और सूत्रों के हवाले है। न तो जस्टिस रस्तोगी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही सरकार की तरफ से कोई पुष्टि की गई है। लेकिन जिस तरह से यह मुद्दा सुर्खियों में है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस पर कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जस्टिस अजय रस्तोगी राजस्थान के नए लोकायुक्त बनेंगे या यह सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगा।

सबसे अधिक लोकप्रिय

Father’s Consent Not Mandatory for Child’s Passport After Divorce, Rajasthan High Court Orders Immediate Issuance

‘तलाक के बाद पिता की सहमति नहीं होने पर भी नहीं रोक सकते बच्चे का पासपोर्ट’, हाईकोर्ट का पासपोर्ट अथॉरिटी को तुरंत पासपोर्ट जारी करने का आदेश; कहा- बच्चे का भविष्य किसी एक अभिभावक की इच्छा पर निर्भर नहीं