जयपुर/जोधपुर। राजस्थान बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर प्रदेशभर में आज सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 8 बजे मतदान शुरू बार चुनाव रहा हैं और विभिन्न जिलों के मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।
उससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में चुनाव स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होने कहा हैं कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे इसका पूरा वादा है
करीब तीन साल की देरी और लंबे अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों में वकीलों के बीच खासा उत्साह है।

राज्यभर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।

23 पदों के लिए कुल 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

वहीं, हजारों अधिवक्ता मतदाता आज अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।
राजधानी जयपुर, जोधपुर सहित प्रमुख शहरों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही सक्रियता देखी जा रही है।

कई स्थानों पर मतदान शुरू होते ही वकीलों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे साफ है कि इस बार चुनाव को लेकर अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिल सकती है।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है।
चुनाव अधिकारियों और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान हो सके।

आज शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित तिथि पर मतगणना की जाएगी।
कुल मिलाकर, राजस्थान बार काउंसिल का यह चुनाव न केवल रिकॉर्ड भागीदारी के लिए याद किया जाएगा, बल्कि वकीलों के उत्साह और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी भी इसमें साफ झलक रही है।