टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जस्टिस अनूप कुमार ढंड सड़क हादसे में घायल, देर रात लाए गए जयपुर

Rajasthan High Court Judge Justice Anoop Kumar Dhand Injured in Road Accident, Shifted to Jaipur

जयपुर/अजमेर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस अनूप कुमार ढंड एक सड़क हादसे में घायल हो गए।

जोधपुर से जयपुर आ रहे जस्टिस अनूप कुमार ढंड की कार उस समय दुर्घटना की शिकार हो गई, जब वाहन चालक सड़क पर मरी हुई गाय को नहीं देख पाया।

यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अजमेर के सराधना गांव के पास पुलिया के नजदीक हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में जस्टिस अनूप ढंड को अजमेर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के तुरंत बाद कार चला रहे वाहन चालक और पीएसओ ने सतर्कता दिखाते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के अधिकारियों के साथ जिला अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और कुछ ही देर में अजमेर जिला न्यायाधीश सहित कई न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

अजमेर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अजमेर अस्पताल से देर रात ही जस्टिस अनूप ढंड को छुट्टी देने के बाद उन्हें जयपुर लाया गया है।

जस्टिस अनूप कुमार ढंड कार में पीछे की सीट पर बैठे थे, जिन्हें रीढ़ और कमर पर हल्की चोटें आई हैं।

इस घटना में वाहन चालक और पीएसओ को भी हल्की चोटें आई हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय