टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर में वकीलों का विरोध जारी: CJI के दौरे से पूर्व अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच वार्ता जारी, बन सकती हैं सहमति

Jaipur Lawyers Continue Protest Over Doctor’s Arrest; Talks With Administration Signal Possible Breakthrough

जयपुर। राजधानी जयपुर में हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का धरना तीसरे दिन भी जारी हैं.

एक अधिवक्ता की मां के इलाज में कथित लापरवाही से हुई मौत के मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अब इस मामले में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच वार्ता शुरू हो गई है और सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है।

अधिवक्ता की मां का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

बुधवार के बाद आज भी अधिवक्ता लगातार सड़क पर डटे रहे और नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की मांग दोहराई। धरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करना पड़ा।

शुक्रवार को सीजेआई सूर्यकांत जयपुर में आयोजित होने वाली रालसा की कॉन्फ्रेस में शामिल होंगे.

सीजेआई के दौरे से पहले प्रशासन अधिवक्ताओं से वार्ता करने में जुटा हैं. जांच में तेजी लाने और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई के आश्वासन पर सहमति बन सकती हैंं.

यदि वार्ता सफल रहती है तो आंदोलन जल्द समाप्त होने की संभावना है। हालांकि अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि ठोस कार्रवाई तक उनका विरोध जारी रहेगा।

सबसे अधिक लोकप्रिय