जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर का 50 वां स्थापना दिवस पर कल मनाया जायेगा.
जयपुर पीठ के 50वें स्थापना दिवस (50th Bench Day) के साथ ही बार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा.
राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर के फ्रंट लॉन में आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथी राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मौजूद रहेंगे.
समारोह में न्यायपालिका, अधिवक्ता समुदाय, प्रशासनिक अधिकारी तथा विधि जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय सहभागिता अपेक्षित है।
50 वें वर्ष में प्रवेश
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होना अपने-आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इन पांच दशकों में जयपुर पीठ ने न्याय तक सुगम पहुंच, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, विधि विकास और जनहित याचिकाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बार एसोसिएशन ने इस यात्रा में बेंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न्यायिक प्रणाली को सुदृढ़ करने का कार्य किया है।
शपथ ग्रहण समारोह भी होगा आयोजित
स्थापना दिवस के साथ-साथ इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के 42 वें अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा के साथ ही संपूर्ण पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य अपने पद का औपचारिक दायित्व ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़िए :