टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जोधपुर और जयपुर दोनो जगह हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर-रजिस्ट्रार को मेल लिखा- तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किए

Bomb Threat Reported at Rajasthan High Court Jaipur, Court Premises Evacuated

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ दोनो जगह बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं.

शुरू में यह धमकी के जयपुर पीठ में होने की खबर थी लेकिन कुछ देर बाद ही जोधपुर मुख्यपीठ को भी खाली कराया गया

बम की धमकी के बाद जोधपुर मुख्यपीठ में सभी जजों को कोर्ट से निकालकर सुरक्षित जगह भेजा गया वही सभी अधिवक्ता हाईकोर्ट के डोम में एकत्रित हुए.

जयपुर में 7 वी बार धमकी

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में शुक्रवार को एक बार फिर से बम की सूचना के बाद हाईकोर्ट परिसर खाली कराया गया हैं, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ के लिए यह 7 वी बार हैं जब बम की धमकी मिली हैं.

एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। अदालतों में चल रही कई कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों तथा पक्षकारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

इससे पहले भी 31 अक्टूबर, 5, 8, 9, 12 दिसंबर और 16 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी हैं.

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।.

हाई लेवल मीटिंग कर चुके एसीजे

राजस्थान हाईकोर्ट को लगातार मिल रही बम धमकियों के चलते कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में 19 दिसंबर 2025 को उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें हाईकोर्ट की सुरक्षा को चर्चा कि गयी थी.

ये भी पढ़िए:

राजस्थान हाईकोर्ट में छठी बार बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च अभियान जारी

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर को 7 दिन में चौथी, 40 दिन में पांचवीं बम की धमकी, अधिवक्ताओं और पक्षकारों में बढ़ता आक्रोश

सबसे अधिक लोकप्रिय