टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

पूर्व ASG सहित सीनियर एडवोकेट को धमकी देने के मामले में हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने लिखा डीजीपी को पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

Death Threat Case Linked to Supreme Court Coaching Centre Dispute: Rajasthan High Court Lawyers’ Association Seeks Strict Action

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित कोचिंग सेंटरों को हटाने को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एवं सीनियर एडवोकेट राजदीपक रस्तोगी समेत तीन लोगों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला अब और गंभीर हो गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर ने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा हैं.

एसोसिएशन के महासचिव अरूण झांझड़िया की ओर से लिखे गये पत्र में मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

एसोसिएशन के महासचिव महासचिव अरूण झांझड़िया की ओर से रविवार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले से जुड़े पूर्व एएसजी एवं सीनियर एडवोकेट राजदीपक रस्तोगी, एडवोकेट वीरेंद्र अग्रवाल और अन्य संबंधित व्यक्तियों को जान से मारने की कथित धमकी का मामला अत्यंत गंभीर है।

वर्तमान एएसजी सहित अधिवक्ताओं ने जताई चिंता

मामले की खबर सामने आने के बाद केन्द्र सरकार के वर्तमान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने मामले पर चिंता जताई हैं.

उन्होने इस घटना पर कहा कि इस तरह की घटना गंभीर हैं और अधिवक्ता समुदाय को आरोपियों की तत्काल गिरफतारी की मांग रखनी चाहिए.

वही इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में भी आक्रोश हैं और लगातार अधिवक्ता आरोपियों की गिरफतारी की मांग कर रहे हैं.

“केस वापस ले लो, नहीं तो जान से मरवा देंगे…”

मामला राजधानी जयपुर के गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित कोचिंग इंस्टिट्यूटों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरण से संबंधित है।

शिकायत के अनुसार, 10 बी स्कीम विकास समिति के महासचिव गोपाल अग्रवाल को फोन पर गंभीर धमकी दी गई।

आरोप है कि उनसे सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले को अगली तारीख पर वापस लेने के लिए कहा गया और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट वीरेंद्र अग्रवाल और सुप्रीम कोर्ट में मामले की पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट एवं पूर्व एएसजी राजदीपक रस्तोगी को जान से मरवा दिया जाएगा।

यह भी ​पढ़िए…

केस वापस ले लो, नहीं तो जान से जाओगे…! राजस्थान पूर्व ASG आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी

सबसे अधिक लोकप्रिय